थरियांव। बीमार बेटे का इलाज करने आया तांत्रिक युवक घर से जेवर लेकर फरार हो गया। महिला की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
थरियांव थाना क्षेत्र बहिलापुर गांव निवासी रंजीत पासवान की पत्नी गीता देवी सोमवार को बाजार सामान लेने गई थीं। सामान लेकर घर लौटते समय रास्ते में उन्हें तीन युवक तांत्रिक वेश में मिले। कहा कि उसके पांच लड़के अंकित, आकाश, अर्जुन, करन, शिवम और एक लड़की दिव्यांशी है। बेटे आकाश की तबीयत खराब रहती है। टप्पेबाजों ने महिला को बताया कि उसके घर के जेवरों में शनि का वास हो गया है। बेटे के इलाज के लिए घर का पूरा जेवर लेकर आओ। उसका शुद्धिकरण करने के बाद ग्रह दशा ठीक हो जाएगी। टप्पेबाजों पर विश्वास करके महिला घर से पूरा जेवर लेकर पहुंची। तीनों तांत्रिक टप्पेबाज कस्बा के पश्चिमी बाईपास के पास पीपल के पेड़ के नीचे जेवर का शुद्धिकरण करने लगे। शुद्धिकरण के दौरान महिला से कहा कि आंख बंद कर 100 मीटर दूर तक राम-राम जपते हुए जाओ और वहां से लौटो। महिला राम-राम जपते हुए जैसे ही चली। तीनों टप्पेबाज जेवर लेकर मौके से भाग निकले। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए और 112 को सूचना दी। 112 के पुलिस कर्मियों ने थरियांव थानाध्यक्ष को सूचना दी। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। टप्पेबाजी का मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
..........................