जाफरगंज। खजुहा विकास खंड के यमुना किनारे धौरहरा गांव में शंकर जी आश्रम कमेटी ने एक दिवसीय दंगल का आयोजन किया। इसमें पहली कुश्ती मैनपुर के विनय और आगरा के एप्पल के बीच हुई। एप्पल ने बाजी मारी। इसके बाद अयोध्या के भगवानदास ने पंजाब के गब्बर को हराया। खंडवा की आशा ने महाराष्ट्र की बेबी को हराया। खंडवा के अल्ताफ ने प्रयागराज के राजू को पटखनी दी। फतेहपुर के दिलीप ने बांदा के रंगीलाल को पटका और हरियाणा के काला व दिल्ली के अरुण की कुश्ती बराबरी पर छूटी। अंत में 21 हजार की कुश्ती इटावा के गोलू और महाराष्ट्र के समीर के बीच हुई। इसमें गोलू को समीर ने पटकनी देकर दंगल जीता। कमेटी अध्यक्ष रतीराम ने विजेता व उप विजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुतीक्षण सिंह, राजेंद्र चौहान, सुघर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।