बिंदकी। महरहा गांव में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण चार साल बाद भी अधूरा है। वाटर लाइन बिछाने के बाद खोदी गई सड़कें ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हैं। निर्माण पिछले एक साल से बंद है।
मलवां ब्लॉक के महरहा में 2022 में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण शुरू हुआ था लेकिन चार साल बीतने के बावजूद पानी की टंकी अधूरी है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। पानी की टंकी के साथ गांव में वाटर लाइन बिछाने का काम भी अधूरा छोड़ दिया गया है। वाटरलाइन बिछाने के लिए कई स्थानों पर सड़कें खोदकर छोड़ दी गई हैं। मरम्मत न होने से पूरे गांव की सड़कें जर्जर हैं। इससे आवागमन में भारी दिक्कतें हो रही है। गांव के लोग पेयजल के लिए हैंडपंप और सबमर्सिबल पंप पर निर्भर हैं।