खागा। नगर पंचायत प्रशासन ने जल संचयन के लिए अलग-अलग स्थानों पर तालाबों की खुदाई करवा कर निर्माण करवाया है। इससे बारिश का पानी बर्बाद नहीं होगा और तालाबों में पानी का संचयन होगा, तो भूगर्भ जल स्तर बढ़ेगा।
चेयरमैन गीता सिंह ने बताया कि सिविल कोर्ट के नवनिर्मित भवन के पास तीन, नयापुरवा नौबस्ता रोड के किनारे दो, राजपूत नगर में दो, जवाहर नगर, सूरज पेट्रोलियम के पीछे और एमआरएफ सेंटर पर एक-एक तालाबों की खुदाई कर निर्माण कराया गया है। इन तालाबों के चारो ओर पौधरोपण कराया जाएगा।