फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: टकौली ने फैजाबाद और सराय धरमपुर ने अमौली को दी शिकस्त

विज्ञापन
फोटो-39-​शिवम को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित करते पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : शीलादेवी।
विज्ञापन
अमौली। क्षेत्र के नारायण क्रिकेट क्लब की ओर से मंगलपुर टकौली में आयोजित टूर्नामेंट के पहले दिन रविवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में टकौली ने फैजाबाद को और दूसरे मैच में सराय धरमपुर ने अमौली को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में फैजाबाद के कप्तान करन कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 89 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए टकौली की टीम ने 10.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 90 रन बनाकर जीत हासिल की। टकौली के अंशुल को 15 रन बनाने और तीन विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में अमौली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। सराय धरमपुर की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 120 रन बनाए। जवाब में अमौली की टीम 75 रन पर सिमट गई और सराय धरमपुर ने 45 रन से जीत दर्ज की। सराय धरमपुर के शिवम को 30 रन बनाने और दो विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधान राजू सचान, पंकज पाल, अंश कुमार, श्यामजी, रैना उत्तम, सार्थक कुमार, रामप्रताप सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

फोटो-39-शिवम को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित करते पदाधिकारी। संवाद- फोटो : शीलादेवी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें