फतेहपुर। दुकान बंद कर घर जा रहे बाइक सवारों को गुरुवार रात टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दर्जी आमिर (24) की मौत हो गई। उसका साथी कारीगर सरताज घायल हो गया। घायल कारीगर को जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया गया है। मृतक और घायल हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चितिसापुर गांव के शाहपुर निवासी हैं। मृतक की दुकान हथगाम कस्बे में है। वह दुकान बंद कर लौट रहे थे, तभी हुसैनगंज थानांतर्गत कंधईपुरवा के पास सामने आ रहे टेंपो की टक्कर से हादसा हुआ। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।