फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो खिलाड़ियों को सम्मानित किया

Thu, 28 Jan 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
35वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेताओं को बुधवार को व्यापार मंडल की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 24 जनवरी को मुंबई में हुई थी।
विज्ञापन



 इसमें फतेहपुर के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने सात पदक हासिल किए। उत्कर्ष सिंह ने स्वर्ण, प्रिया कश्यप ने रजत, पावनी सिंह परिहार ने रजत, पवनेश कुमार, आयुष त्रिपाठी, अनुज सिंह, अभिषेक सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। टीम कोच प्रमोद कुमार पांडेय व मैनेजर राजकुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने विजय प्राप्त की। सभी विजेताओं को बुधवार को व्यापार मंडल ने सम्मानित किया। इस मौके पर चंदन सिंह चौहान, सुशील त्रिपाठी व एमपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें