सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के दो गांवों में मंगलवार की रात आग लग गई। आनन-फानन ग्रामीणों ने आग बुझाना शुरू किया। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने करीब घंटेभर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में दुकानों व कई घरों का लाखों का समान राख हो गया। करीब 10 लाख का नुकसान बताया जा रहा है।
क्षेत्र के अल्लीपुर बहेरा गांव में रात को महबूब की खाद और मोबिल आयल की दुकान में आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बगल की मोहम्मद रुवाब की किराना की दुकान को अपने चपेट में ले लिया। ग्रामीण आग बुझाने को मशक्कत करते रहे। करीब एक घंटे बाद पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने आग बुझाना शुरू किया। करीब चार घंटे के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों के प्रयास से अन्य घरों को अपनी चपेट में नहीं लिया। दोनों दुकानों का करीब 14 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। इसी प्रकार सोहदमऊ(मवई) गांव में विधवा बिट्टी देवी के घर में अनाज भूजने वाले भार से रात को लग गई है। इससे घर गृहस्थी का सामान, दरवाजे छप्पर सहित सब कुछ जलकर राख हो गया है। महिला के मुताबिक आग से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।