चोरी की घटना के बाद मामले की जानकारी देता दुकानदार।
- फोटो : FATEHPUR
बिंदकी। नगर के ललौली रोड पर मैनी कुआं के पास लंका रोड निवासी अफराजे ने अरमान टायर सर्विस की दुकान खोल रखी है। रोज की तरह वह दुकान में शाम को ताला बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार की सुबह उन्हें पड़ोसी से दुकान में चोरी होने की जानकारी मिली।
मौके पर देखा तो दुकान का ताला और दरवाजा टूटा था। 50 के आसपास टायर, ट्यूब, पंचर बनाने वाली मशीन और टायर खोलने वाली मशीन गायब थी। चोरी की जानकारी पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस भी जानकारी पर पहुंच गई और तफ्तीश की। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर मिलने पर पुलिस भेजी गई थी। जांच कराई जा रही है।