फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर में मिले पोलियो के लक्षण

Sun, 02 Aug 2015 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के खजुहा ब्लाक के गांजर मजरे डांडा अमौली निवासी किशोर में पोलियो के लक्षण मिले हैं। इसकी जानकारी मिलने पर डब्ल्यूएचओ टीम अस्पताल पहुंची। स्टूल टेस्ट के लिए सेंपल लिए और जांच के लिए हैदराबाद स्थित लैब भेजा। फिलहाल किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन

 गांजर मजरे डांडा अमौली निवासी रामबहादुर का बेटा शिवओम (14) उच्च प्राथमिक विद्यालय कसियापुर में कक्षा 6 में पढ़ता है। परिजनों के मुताबिक 21 जुलाई की शाम छात्र घर में बैठा होमवर्क पूरा कर रहा था, तभी वह बेहोश होकर गिर पड़ा। घरेलू इलाज के बाद होश न आने पर दूसरे दिन छात्र को शहर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत सुधरने के बजाय बिगड़ती गई। इस पर नर्सिंगहोम के डाक्टरों ने 31 जुलाई को कानपुर रेफर कर दिया। शनिवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी कक्ष में ईएमओ ने बाल रोग विशेषज्ञ डा. विवेक निगम को बुलाया। परीक्षण के बाद बाल रोग विशेषज्ञ ने पोलियो अटैक की आशंका जताते हुए तत्काल डब्ल्यूएचओ की टीम को कॉल किया। अस्पताल पहुंची टीम ने जांच के लिए स्टूल सेंपल लेकर हैदराबाद लैब भेजा है। किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती  किया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी विनय कुमार पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट में पुष्टि हुई तो पोलियो संबंधी इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें