फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: विदेश भेजने का झांसा देकर 1.30 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू। विदेश भेजने का झांसा देकर पौली गांव के एक युवक से 1.30 लाख रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पौली निवासी नसीब अख्तर ने बताया कि गांव के रहने वाले शकील सुभानी ने उसे विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। नौकरी के वीजा के लिए रुपयों की मांग की। इस पर उसने शकील के खाते में 10 नवंबर 2025 को यूपीआई के जरिये 50 हजार और बाद में नकद 80 हजार रुपये दिए। कई माह बीतने के बाद भी विदेश नहीं भेजा। रुपये मांगने पर मोबाइल बंद कर लिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी श्याम सुंदर गिरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें