फतेहपुर। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बुधवार से जिले के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। उनकी यात्रा छह विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी, जिसमें जगह-जगह स्वागत और धर्मसभा का आयोजन होगा। गविष्टि यात्रा के प्रभारी शिवाकांत तिवारी ने यह जानकारी दी। 27 मई को यात्रा बांदा से जिले में प्रवेश करेगी। सुबह 10 बजे मुत्तौर में उनका स्वागत होगा। इसके बाद वे बहुआ, सुजानपुर, गाजीपुर, सरकी और खागा सहित कई स्थानों पर जाएंगे। शाम चार बजे सवंत गांव में धर्मसभा का आयोजन होगा। 28 मई को यात्रा थरियांव, लोधीगंज, श्री ताम्बेश्वर मंदिर और मलवा में शिव मंदिर पहुंचेगी। बिंदकी में आशीर्वाद वचन होंगे और बावनी इमली में श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। यात्रा जहानाबाद में संपन्न होगी।