फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लापता डेयरी संचालक के पुत्र की हत्या कर शव नदी में फेंकने का शक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। आठ दिन से लापता डेयरी संचालक के पुत्र की हत्या कर शव नदी में फेंकने की शंका जताई जा रही है। हत्या के पीछे आशनाई का मामला सामने आ सकता है। एसपी ने जांच के लिए कई टीमें गठित की हैं। वह संदिग्धों से पूछताछ कर रही हैं। नदी में खोजबीन भी शुरू की है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के उरौली गांव निवासी डेयरी संचालक राजेंद्र साहू का बेटा आशीष कुमार (20) 28 दिसंबर की रात पशुबाड़े में सोने गया था। दूसरे दिन लापता हो गया था। पुलिस सर्विलांस के जरिए छानबीन में जुटी थी। कुछ संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ा है। संदिग्धों से पूछताछ में ललौली, गाजीपुर, एसओजी, सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम जुटी है। टीमें शुक्रवार को बांदा जिला के मर्का, दतौली, औगासी यमुना पुल किनारे पहुंची। नाविकों के सहारे छानबीन करती रहीं। नदी में कुछ नहीं मिल सका है। नदी में गोताखोर बुलाकर खोजबीन कराई जा सकती है। पुलिस को पशुबाड़े की जांच के दौरान कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं मिली थी। संदिग्ध नंबरों की जांच की गई। एक युवती के मोबाइल पर युवक की चैटिंग मिली है। जिससे प्रेम प्रसंग के हालात साफ हुए हैं। खबर है कि उरौली गांव से पिता-पुत्र को हिरासत में लिया गया है। एसपी उदयशंकर सिंह ने बताया कि हत्या की बात स्पष्ट नहीं है। संदिग्धों से पूछताछ और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच हर दिशा के तरफ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें