फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खनन बंद होने से पहले 10 दिन तेज हुई चौकसी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अवैध खनन और परिवहन को लेकर बदनाम हो चुके जिले में खनन कार्य समाप्त होने के 10 दिन पहले प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है। ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स के आदेश पर पांच स्थानों पर चेकपोस्ट बनाए गए हैं।
विज्ञापन

प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टास्क फोर्स रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक वाहनों की चेकिंग कर कार्रवाई करेगी। इसके लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सभी पांचों चेकपोस्ट की निगरानी की जाएगी। प्रत्येक दो घंटे पर व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये कार्रवाई की अपडेट साझा करनी होगी।
थाना ललौली, गाजीपुर, विजयीपुर, असोथर और जोनिहा चौकी पर चेकपोस्ट बनाए गए हैं। इन पर एआरटीओ, खनन अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, प्रोबेशन अधिकारी, शिक्षा अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक, कृषि अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खाद्य अधिकारी, उद्योग उपायुक्त, विपणन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी अधिकारी ओवरलोड वाहनों की जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे और रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें