फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम ढलते जाम से कराहा चौक का इलाका

Sat, 13 Aug 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
जाम से चौक क्षेत्र में ठहर गया आवागमन।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम शहर की पॉश बाजार चौक जाम से कराह उठी। जाम से यातायात ठहर गया। बाजार करने आए लोग फंस गए। पुलिस के न होने से बढ़ते जाम को रोकने के लिए काली शर्ट पहने कुछ युवा आए और पुलिस का काम कर आवागमन बहाल करने के प्रयास शुरू कर दिए।
विज्ञापन



चौक को शहर की धड़कन माना जाता है। हर रोज चौक और उससे जुड़े बाजारों में खरीदाराें का सुबह से शाम तक मजमा लगा रहता है। शुक्रवार को सारा दिन यह बाजार अतिक्रमण की मार से जूझता रहा। समस्या शाम ढलने के साथ विकराल होने लगी। ई- रिक्शा वालाें के अति व्यस्त बाजार में घुसने और ट्रैफिक पुलिस की निगेहबानी न होने से वाहन फंसने लगे। ऐसे में काम आए खुद को एक वेलफेयर सोसाइटी से जुड़ा बताने वाले काली शर्ट पहने युवक। इन युवकों ने चौक चौराहा से लेकर बाजार के अंदर में हांफते ट्रैफिक को रवानी देने के लिए वाहन चालकों को नियम कायदे से वाकिफ कराया। जिसके बाद कराहते बाजार के हाल सामान्य हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें