फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग की खुन्नस में हुई सनी की हत्या!

Sat, 20 Aug 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मृतक सनी के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मलवां थाना क्षेत्र के भदबा गांव रामगंगा नहर रजबहा से गुरुवार को बरामद सनी बाल्मीकि की मौत के मामले में परिजनों ने प्रेम प्रसंग के कारण हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसको बकायदा मोबाइल पर कॉल कर बुलाया गया था। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना आया है। किन परिस्थितियों में डूबा है, यह बात संदिग्ध है।
विज्ञापन



बता दें कि कानपुर रायपुरवा थाना क्षेत्र के अनवरगंज रेलबाजार निवासी अवधेश बाल्मीकि का बेटा सनी बाल्मीकि शनिवार से लापता था, उसकी रजबहे में फंसी लाश गुरुवार को पुलिस ने बरामद की थी। मोबाइल से उसकी पहचान पुलिस ने कराई थी। मलवां पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।


सनी के भाई राहुल ने बताया कि शनिवार की रात उसके मोबाइल पर कोई कॉल आई थी। जिसके बाद घर से निकला था। इसके बाद से लापता हो गया था। उसका इलाके की ही एक युवती से करीब आठ माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चार माह पहले युवती अपने घर से भागी थी।
विज्ञापन



दोनों को कन्नौज में युवती के पक्ष के लोगों ने पकड़ा था। वहां भी सनी को भट्ठे में झोंककर जान से मारने की कोशिश की थी। लोगों के बीच बचाव पर मारपीट कर छोड़ा था। दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद भी दोनों का मिलना जुलना होता था। इसी वजह से लड़की पक्ष के लोगों ने षड़यंत्र रचकर हत्या की है। एसओ संजय सिंह ने बताया कि मौत डूबने की वजह से हुई है। कई दिन पुरानी लाश होने के कारण सड़ चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट का निशान नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें