फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील गौतम दोबारा बसपा जिलाध्यक्ष बने

Thu, 18 Jun 2015 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी सरगर्मी बढ़ने के साथ ही बसपा ने संगठनात्मक ढांचे में फेरबदल शुरू कर दिया है। पार्टी सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर पार्टी के कद्दावर नेता सुनील कुमार गौतम की दोबारा जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी की गई। इसके अलावा पूर्व विधायक मुरलीधर गौतम को बनारस के जोनल कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व जोनल कोआर्डिनेटर इंद्रजीत सरोज ने दोनों नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

इस मौके पर बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन की ताकत हैं। कहा कि बसपा का संगठन इसी ताकत के लिए जाना जाता है। पार्टी का हरेक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का पालन करता चला आ रहा है। ऐसे प्रयास और तेजी से किए जाने चाहिए ताकि बसपा सुप्रीमो के मकसद को अंजाम-ए-शिखर तक पहुंचाया जा सके। बसपा नेता ने नई तहसील के पास एक मैरिज हाल में सदर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। संगठनात्मक समीक्षा में जवाबदेही का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि बसपा का हरेक कार्यकर्ता संगठन की ताकत है। इसे अन्य दल भी स्वीकारते हैं। कार्यकर्ता का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताआें में जोश भरते हुए बसपा के मिशन को कामयाब बनाने की अपील की। समीक्षा बैठक में वर्तमान जिलाध्यक्ष राजेश अंबेडकर को निशाने पर लेते हुए संगठन से निष्कासित किए गए पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गौतम की फिर से ताजपोशी की घोषणा की। इस घोषणा से बसपाइयों में उत्साह भर गया।
बैठक में पूर्व मंत्री अयोध्या प्रसाद पाल, बिंदकी विधायक सुखदेव प्रसाद वर्मा, को-आर्डीनेटर अच्छेलाल निषाद, राजू गौतम, टिकेश गौतम, अमरेंद्र भारती, दशरथ पाल, लालाराम विद्यार्थी, समीर त्रिवेदी, प्रदीप गर्ग, सुशील सिंह शाह, शिवाकांत गौतम आदि मौजूद रहे। इससे पहले राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज का सातमील चौराहा में बसपा के पूर्व जिला महासचिव डॉ. ज्ञानेंद्र सचान ज्ञानू के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें