कायस्थ मंच ट्रस्ट ने स्वर्गीय प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री चौराहे का सुंदरीकरण कराकर नगर पालिका के सुपुर्द किया। रविवार को चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा ने फीता काटकर चौराहा शहरवासियों को सौंपा। इसके पहले चौराहे पर लगी प्रतिमा बदहाल थी।
चेयरमैन प्रतिनिधि ने कहा कि अगर इसी तरह समाजसेवी और जातीय संगठन शहर के विकास में योगदान करना शुरू कर दें, तो नगर पालिका के विकास योजनाओं को और अधिक बल मिलेगा।
कहा कि नगर पालिका वैसे तो सभी चौराहों के सुंदरीकरण का प्रस्ताव तैयार करा चुकी है, लेकिन बजट के अभाव में कुछ में ही काम चल रहा है। मंच के प्रांतीय संयोजक विनोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस चौराहे के सुंदरीकरण का वादा पूरा होने के बाद अब मंच सुभाष चौराहे का सुंदरीकरण कराएगा।
इसमें भी जल्द सुंदरीकरण का काम प्रारंभ हो जाएगा। इससे पहले मंच की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जाना है। इस मौके पर अरुणा श्रीवास्तव, गिरजाशंकर श्रीवास्तव, रामजी सहांय, सत्येंद्र श्रीवास्तव, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव यूथ आईकान, रंजीत बहादुर, दिलीप, संजीव, क्षेत्रीय सभासद विनय तिवारी, मुकेश श्रीवास्तव, लक्ष्मीकांत, कुमार शेखर, आचार्य रामनारायण, राकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।