फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ट्रेन के सामने कूदकर बेटी संग महिला ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। घरेलू कलह से परेशान विवाहिता शुक्रवार शाम आठ साल की बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूद गई। इससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के काही निवासी करन सिंह की पत्नी प्रेमा सिंह (30) का किसी बात पर परिजनों से विवाद हुआ। विवाद के बाद वह शाम को आठ वर्षीय पुत्री प्रिया सिंह को लेकर घर से निकल गई।
कोतवाली क्षेत्र के ही पांभीपुर गांव के सामने रेलवे लाइन पर पहुंची। अप लाइन पर आ रही ट्रेन के सामने कूद गई। हादसे के समय बच्ची छिटककर दूर जा गिरी। इस पर आसपास के लोगों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को ट्रेन से कटा पाया। बच्ची को गंभीर हालत में देखकर सीएचसी ले गई।
विज्ञापन

डॉक्टर ने प्रिया को भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला के मायके पक्ष को सूचना दी गई है। ससुराली आ चुके हैं। मायके पक्ष के बयान के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें