फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खानदान का वारिस छोड़कर महिला बेटी संग कटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। खानदान का वारिस छोड़कर महिला बेटी संग कटी है। कुछ घंटे बाद वारिस गुमटी पर बैठा मिला है। पुलिस महिला का घरेलू विवाद और जोधपुर में रहने वाले पति से विवाद होना मान रही है।
विज्ञापन

खागा के काही निवासी करन सिंह की पत्नी प्रेमा सिंह (30) शाम को आठ साल की बेटी प्रिया के साथ ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। महिला का मायका बुदवन गांव है। महिला का एक चार साल का पुत्र अभि सिंह है। घर से महिला पुत्री प्रिया व पुत्र को भी दोपहर साथ लेकर गई थी। रास्ते में ही परिचित के दुकानदार के पास बेटे को छोड़ गई थी। दुकानदार को बोल गई थी वह बैंक जा रही है। बैंक से लौटने के बाद बेटे को लिवा ले जाएगी। इसके बाद लौटकर नहीं पहुंची।
लोगों में चर्चा रही कि महिला खानदान के वारिस बेटे को छोड़कर गई है। बेटी किसके भरोसे रहेगी इसी वजह से बेटी संग आत्महत्या की होगी। महिला के देवर सुधाकर सिंह ने बताया कि भाभी का कोई विवाद नहीं था। किन हालातों में ट्रेन से कटी है, यह नहीं मालूम है। महिला के मायके में पिता और मां की मौत हो चुकी है। उसकी एक बहन है। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि महिला को ट्रेन के सामने कूदते प्रत्यक्षदर्शियों ने देखा है। किसी पक्ष से कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें