सात साल यौन शोषण के बाद प्रेमी से मिले धोखे पर फतेहपुर की 20 वर्षीय दलित युवती ने गुरुवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत गंभीर है। युवती के पिता के कई साल पहले मौत हो गई थी। युवती अकेले अपनी मां के साथ रहती थी।
उसकी मां ने जिला अस्पताल में बताया कि नासिरपीर मोहल्ले के एक युवक से सात साल से प्रेम प्रसंग था। आरोपी प्रेमी शादी का झांसा देता रहा है। दो दिन पहले बेटी ने शादी की जिद की थी। तभी आरोपी ने बेटी की पिटाई कर दी थी। पिटाई के बाद बेटी तनाव में रहती थी। इसी चक्कर में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।