फतेहपुर। कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहा आगे जा रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रहा ट्रक टकरा गया। जिससे पीछे वाले ट्रक का चालक केबिन में फंस गया। हाइड्रा मशीन की मदद से फंसे चालक को बाहर निकाला जा सका। उसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई।
सदर कोतवाली क्षेत्र भिटौरा व लखनऊ बाईपास के बीच शनिवार भोर एक ट्रक प्रयागराज की ओर जा रहा था। तभी उसने अचानक ब्रेक लगा दी। पीछे से आ रहा ट्रक भिड़ गया। ट्रक के केबिन के हादसे में परखच्चे उड़ गए। चालक स्टेयरिंग में फंस गया। पुलिस ने हाइड्रा व क्रेन मशीन की मदद से ट्रक का केबिन तुड़वाया। जिसके बाद धर्मेंद्र को बाहर निकाला जा सका। हादसे के बाद एक लेन में करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि हादसे में क्षतिग्रस्त वाहनों को सुरक्षित जगह खड़ा कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।