फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूफा के घर आए युवक ने लगा ली फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर( फतेहपुर)। मलवा थाना क्षेत्र के हर सिंहपुर गांव में फूफा के यहां आए एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। हरसिंहपुर गांव में फूफा सोहन साहू के यहां 20 वर्षीय मोनू उर्फ मनोज आया था। मोनू थाना महाराजपुर कानपुर के महोली निवासी रामराज साहू का बेटा था।
विज्ञापन

उसने नीम के पेड़ में अंगौछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रामराज साहू होमगार्ड हैं। थानाध्यक्ष शेर सिंह राजपूत ने बताया कि मनोज पेट दर्द से परेशान रहता था। डॉक्टरों से इलाज कराकर थक चुका मोनू झाड़-फूंक करा रहा था। उससे भी लाभ न होता देख उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें