फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज के व्यापारी ने फतेहपुर में फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रयागराज के हिम्मतगंज के रहने वाले एक व्यापारी ने शुक्रवार को फतेहपुर के एक लॉज में फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार दोपहर से वह कमरे से नहीं निकले तो दोपहर में उनके कमरे की खिड़की खोलकर देखा गया। शव पंखे से रस्सी के सहारे फंदे पर लटक रहा था। पुलिस लॉज पहुंची और शव को कब्जे में लिया। परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के हिम्मतगंज मोहल्ला थाना खुल्दाबाद के रहने वाले मनोज अग्रवाल (50) एक अप्रैल को फतेहपुर पहुंचे और उन्होंने बाकरगंज चौकी क्षेत्र में स्थित विवेक लॉज में एक कमरा लिया। दो अप्रैल दिन शुक्रवार की दोपहर के बाद उन्हें लॉज के कर्मचारियों ने आते-जाते नहीं देखा। शनिवार की सुबह कर्मचारियों को शंका हुई तो वह मनोज अग्रवाल के कमरे के पास पहुंचे। दरवाजे को धक्का दिया तो वह अंदर से बंद मिला।
कर्मचारियों ने खिड़की को किसी तरह से खोला, तो देखा कि पंखे से रस्सी के सहारे फंदे पर मनोज अग्रवाल का शव लटक रहा है। कर्मचारियों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि उनके कमरे में कपड़े, आधार कार्ड और मोबाइल ही मिला है। मोबाइल के जरिए उनके साले नमित अग्रवाल को सूचना दी गई है। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें