फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शॉप संचालक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। मोबाइल शॉप संचालक ने सोमवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

किशनपुर थानाक्षेत्र के नरैनी गांव निवासी क्रांशू केशरवानी (22) मोबाइल शॉप संचालक था। बड़े भाई हिमांशु ने बताया कि रात को खाने के बाद क्रांशू कमरे में सोने चला गया था। वह सुबह कमरे से नहीं निकला तो वह उठाने पहुंचा। काफी देर तक दरवाजे को खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने पर दरवाजा तोड़ा गया।
पंखे से रस्सी के सहारे फंदे पर क्रांशू का शव लटका मिला।
बड़ा भाई हिमांशु और बहन सोनी देवी शादीशुदा हैं। मां और पिता की दो साल पहले मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष पंधारी सरोज ने बताया कि आत्महत्या के पीछे घरेलू वजह हो सकती है। परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें