फोटो-08-परीक्षाफल के साथ मौजूद छात्र-छत्राएं। संवाद
खखरेरू। क्षेत्र के साधु शरण सिंह इंटर कॉलेज बरैयपुर में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को परीक्षा परिणाम का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक साधु शरण सिंह ने की।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को प्रमाणपत्र, मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्रों के चेहरे खुशी और गर्व से खिल उठे। प्रबंधक ने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं है बल्कि यह बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार है।
प्रधानाचार्य श्लेष कुमार सिंह ने कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लगन ही सफलता की सच्ची कुंजी है। उन्होंने छात्रों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अरुण सिंह, भोला सिंह, पंकज सिंह, विजय शंकर, अमर सिंह सहित अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
फोटो-08-परीक्षाफल के साथ मौजूद छात्र-छत्राएं। संवाद