फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकेंद्र की मशीनें फुंकीं कई गांवों की बत्ती गुल

Wed, 04 May 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र की जली मशीनों को बनाते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बकेवर विद्युत उपकेंद्र की पधारा फीडर की मशीनों के भी फुंकने से दर्जनों गांव में बत्ती गुल है। बिजली संकट किसानों के लिए कोढ़ में खाज साबित होकर परेशानियों का सबब बन गया है।
विज्ञापन


 विद्युत उपकेंद्र बकेवर में चार फीडरों की आपूर्ति करने के लिए अपडाउन की चार मशीनें लगी हैं। जिसमें ंखजुहा फीडर की छह माह पहले मशीन जल गई थी। जिसे अभी तक अधिकारियों ने ठीक नहीं कराया और पधारा फीडर की मशीनोें से ही खजुहा फीडर को चलाकर विद्युत आपूर्ति देते रहे।

सोमवार की रात पधारा फीडर में अधिक लोड पड़ने के कारण मशीनें फुंक गईं। ग्रामीण बैजनाथ वर्मा, कामता प्रसाद तिवारी, जुगुल सिंह, जगदीश, करुणेश, अमरनाथ, श्याम, सीताराम, मनीष आदि ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बताया कि इनकी लापरवाही के चलते खजुहा फीडर की छह माह पहले जली मशीनों को नहीं बनवाया गया। इसी के चलते सभी मशीनें फुंक गईं, दैवी आपदाओं से बर्बाद हुए किसानों के सामने बिजली संकट कोढ़ में खाज का काम कर रहा है। बिजली आपूर्ति न मिलने से मूंग, उरद, चरी आदि फसलों की सिंचाई बाधित हो रही है।

पधारा फीडर की मशीनों के जलने से गांव रामपुर, बकेवर, बरिगंवा, घोरहा, श्ंाकर नगर, बिजुरी, जवाहरपुर, उसरहाखेड़ा, नामामऊ, पधारा, रसूलपुर सहित चालीस गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि चार दिन के अंदर मशीनों को नहीं बदला जाता तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

जेई गुलाब ने बताया कि अभी कुछ दिनों पहले उपकेंद्र में कार्यभार ग्रहण किया है। फुंकी पड़ी मशीनों को शीघ्र बनवाने के लिए ठेकेदारों को सूचना दे दी है। जब तक मशीनें नहीं बनती तब तक जहानाबाद और देवमई फीडरों से कटौती कर चार- चार घंटे बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें