फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मेडिकल कॉलेज से पहली बार डॉक्टर बनकर निकलेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
फोटो-01-मेडिकल काॅलेज में परीक्षा देते एमबीबीएस के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह मेडिकल कॉलेज में पहले बैच के 100 एमबीबीएस छात्र-छात्राओं की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई है। यह परीक्षा 22 अप्रैल तक चलेगी।
विज्ञापन

साल 2021 में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राएं अब अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं। लिखित परीक्षा के बाद 15 दिन के भीतर प्रैक्टिकल आयोजित होंगे और मई माह से कॉलेज में ही इंटर्नशिप शुरू होगी।
कॉलेज के एमएस असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुजीत सिंह ने बताया कि यह बैच जिले के लिए ऐतिहासिक है क्योंकि पहली बार यहां से डॉक्टर तैयार होकर निकलेंगे। परीक्षाएं निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कराई जा रही हैं जिनमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल हैं।
विज्ञापन

परीक्षा के बाद सफल छात्र-छात्राओं को मेडिकल कॉलेज में ही इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा। इस दौरान उन्हें अस्पताल में मरीजों के इलाज का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे उनकी दक्षता और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरपी मौर्य ने बताया कि यह बैच जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगा और स्थानीय स्तर पर डॉक्टरों की कमी दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। छात्रों ने बताया कि वे बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी तैयारी में हैं और भविष्य में समाज की सेवा करना उनका लक्ष्य है।

फोटो-01-मेडिकल काॅलेज में परीक्षा देते एमबीबीएस के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें