फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने दिया था लूट को अंजाम

Mon, 08 Aug 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
शातिर लुटेरे मोहित व निर्मल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मलवां थाना क्षेत्र में चखेड़ी के पास बाइक सवार दंपति के साथ हुई लूट का खुलासा हो गया, उन्हें लूटने वाले युवकों में एक एलएलबी का और दूसरा बीए का छात्र निकला। पुलिस का दावा है कि यह दोनों दो दर्जन छिनैती और लूटपाट कर चुके हैं। पीड़ित के थाने न पहुंचने की वजह से यह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए थे।
विज्ञापन



बता दें कि तीन अगस्त की रात बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ला निवासी राकेश कुमार अपनी पत्नी किरन वर्मा के साथ बाइक से घर जा रहे थे। चखेड़ी मजार के पास बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक किया। डंडे से हमला कर दंपति को गिराया और रुपये, चेन, मंगलसूत्र, मोबाइल लूट ले गए थे।


सीओ सिटी समरबहादुर ने खुलासा करते हुए बताया कि लूट के आरोपी मोहित सिंह चंदेल उर्फ सुंदरम निवासी अमौरा और निर्मल सिंह निवासी मोहनखेड़ा थाना मलवां को रविवार सुबह भदबा मोड़ से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से लूटा मोबाइल, मंगलसूत्र, चेन, 1900 रुपये और दो तमंचा बरामद हुआ।
विज्ञापन



आरोपी डिस्कवर बाइक से थे। घटना के दिन दोनों आरोपी शहर से शराब के नशे में जा रहे थे, इन्हें रास्ते में दंपति दिखे तो लूटने के लिए पीछे लग गए। रास्ते में बबूल के पेड़ से डंडा तोड़ा था। मजार के पास सन्नाटा देखकर राकेश पर हमला कर लूटपाट को अंजाम दिया।


विरोध करने पर किरन को बुरी तरह से पीटा था। आरोपी मोहित सिंह युगराज सिंह महाविद्यालय में बीए का छात्र है। वहीं निर्मल सिंह इलाहाबाद के एक कालेज से एलएलबी कर रहा है। पुलिस का दावा है कि दोनों बिंदकी रोड और मलवां इंडस्ट्री एरिया में अक्सर घटनाएं करते थे। दो दर्जन राहगीरों, मजदूरों, ट्रक ड्राइवरों को शिकार बनाया है।


आरोपियों ने पूछताछ में कई घटनाएं कबूली हैं। जांच कर आरोपियों के खिलाफ और भी मामले दर्ज किए जाएंगे। बदमाशों की धरपकड़ में स्वॉट प्रभारी पीके सिंह, इंटेलीजेंस प्रभारी अर्जुन सिंह, राजेश सिंह, मलवां एसओ संजय सिंह और एसएसआई धीरेंद्र सिंह शामिल रहे।



आरोपियों से चोरी का खुलासा, शातिर गैंग पकड़ से दूर- लूटकांड को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों पर दस दिन पहले सौंरा स्थित अंकुर कुशवाहा की मोबाइल शॉप में हुई चोरी का सामान भी पुलिस ने बरामद करने का दावा किया है। पुलिस टैरिफ वाउचर, एटीएम कार्ड की बरामदगी की है।


हालांकि सौंरा में दर्जनों की तादाद में चोरी करने वाला गैंग दूसरा है। उस गैंग के पीछे भी पुलिस लगी है। सूत्र बताते हैं कि चोरी करने वाले गैंग का मुखिया नाबालिग है, उसकी करतूत ने मलवां थाना पुलिस को हिलाकर रखा है। पुलिस को जब उसकी जानकारी हुई तो छापेमारी की। उसके घर से ही चोरी का माल बरामद हुआ है।


पिता ने कर्ज लेकर दिलाई थी बाइक- लूट में इस्तेमाल डिस्कवर बाइक का मालिक मोहित सिंह चंदेल उर्फ सुंदरम है। वह शहर के महाविद्यालय का छात्र है, उसने पिता नरेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना से बाइक खरीदने की जिद की थी, जिससे पढ़ाई में दिक्कत न हो। इसी वजह से नरेंद्र सिंह ने दस हजार रुपये कर्ज लेकर बेटे को तीन माह पहले बाइक दिलाई थी। बाइक में बाकी रुपया साले का भी लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें