फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मेरे सपनों का भारत विषय पर विद्यार्थियों ने रखे विचार, पेंटिंग भी बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
धाता। क्षेत्र में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मेरे सपनों का भारत विषय पर भाषण और कला प्रतियोगिता आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने वर्ष 2047 तक विकसित, स्वच्छ, नशामुक्त, संस्कारयुक्त और आत्मनिर्भर भारत की कल्पना प्रस्तुत की। प्रभावी विचार रखने वाले विद्यार्थियों के नाम शिक्षा विभाग को भेजे गए।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में साक्षी देवी, शिखा सिंह, राधिका देवी, पायल मौर्य और मोहिनी सिंह शामिल थीं। कला प्रतियोगिता में भावना देवी, कृति सिंह, प्रतिमा केशरवानी, समित सिंह और आकाश सिंह ने हिस्सा लिया। शिरीन फात्मा, अर्पित सिंह, पायल देवी, विद्या मिश्रा और भावना सिंह भी इसमें शामिल थे।
प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं से देश के भविष्य पर संवाद का माध्यम है। उन्होंने युवाओं को रोजगार देने, नवाचार और आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ने के लिए संकल्प, संस्कार और परिश्रम को महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें