फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्रमाणपत्र और शील्ड पाकर छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे

विज्ञापन
फोटो-27-शहर के पीएसी रोड़ ​स्थित सरस्वती बाल मंदिर संस्थान में प्रमाणपत्र के साथ मौजूद छात्र छा - फोटो : जेतवन परिसर में प्रार्थना करते अनुयायी।
विज्ञापन
फतेहपुर। सरस्वती बाल मंदिर संस्थान में शुक्रवार को बाल दिवस पर क्रीड़ा महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विजेता छात्रों को प्रमाणपत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

क्रीड़ा प्रतियोगिता में विज्ञान प्रदर्शनी के परिणाम घोषित किए गए। इसमें रघुवंशपुरम प्रथम, शिवपुरम द्वितीय और खागा तृतीय स्थान पर रहा। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में रघुवंशपुरम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गंगानगर और शिवपुरम क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
पूर्व में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी अफसरों और पदाधिकारियों की ओर से सम्मानित किया गया। छात्रों ने इस अवसर पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि के रूप में एडीएम अविनाश त्रिपाठी ने कहा कि बाल मंदिर जैसी संस्थाएं शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का भी मार्गदर्शन करती हैं। ब्लाॅक प्रमुख भिटौरा अमित तिवारी ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

इस मौके पर डीआईओएस राकेश कुमार, विद्यालय प्रबंधक राकेश कुमार त्रिवेदी, राज कपूर सिंह, मोहित, शिव बाबू, अरविंद, श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे।

फोटो-27-शहर के पीएसी रोड़ स्थित सरस्वती बाल मंदिर संस्थान में प्रमाणपत्र के साथ मौजूद छात्र छा- फोटो : जेतवन परिसर में प्रार्थना करते अनुयायी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें