फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम पद्धति विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 23 मई को .

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। डीएम अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय खासमऊ खागा में कक्षा छह, सात, आठ व नौ में प्रवेश परीक्षा आयोजन व कक्षा 11 में मेरिट से प्रवेश के लिए गठित समिति की बैठक हुई। समिति ने परीक्षा आयोजन के लिए समय सारिणी बताई। प्रवेश परीक्षा 23 मई से होगी।
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी विद्यालय में कक्षावार, श्रेणीवार रिक्त सीटों के सापेक्ष विज्ञापन प्रकाशन की तिथि 28 अप्रैल होगी। आवेदन पत्र वितरण/प्राप्त करने की अंतिम तिथि 12 मई शाम पांच बजे तक, परीक्षण के बाद आवेदकों की सूची प्रकाशन की तिथि 18 मई, प्रवेश परीक्षा का आयोजन 23 मई, सफल छात्रों की सूची का प्रकाश व प्रवेश प्रकिया प्रारम्भ की तिथि 31 मई रखी गई है।
प्रवेश परीक्षा के प्रश्न पत्र प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर की अध्यक्षता में गठित उप समिति तैयार कराकर शील्ड पैकेट जिला समाज कल्याण अधिकारी को समय पर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र तहसील स्तर पर बनाए जाने का निर्णय लिया गया है।
खागा तहसील के परीक्षार्थियों के लिए राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय खासमऊ खागा, बिंदकी तहसील के लिए राजकीय बालिका इंटर, बिंदकी व सदर तहसील के परीक्षार्थियों के लिए राजकीय इंटर कालेज फतेहपुर को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है। तीनों परीक्षा केंद्रों में केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक की तैनाती कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें