फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंद निकालने को आईटीआई की इमारत से छात्र गिरा

Mon, 06 Feb 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला/फतेहपुर
विज्ञापन
घायल छात्र - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 आईटीआई मैदान में रविवार की दोपहर साथियों संग क्रि केट खेल रहा छात्र हेमंत (17)  गेंद निकालने के चक्कर में इमारत के अंदर जा गिरा। संस्थान में ताला बंद होने से दो घंटे तक तड़पता रहा, लेकिन उसे बचाने कोई नहीं आया। बाद में पुलिस ने ताला तोड़कर उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।  
विज्ञापन



हेमंत शहर कोतवाली क्षेत्र के वर्मा चौराहा मोहल्ला निवासी बुद्धराज का बेटा है। वह बीएससी का छात्र है। दोस्तों के साथ आईटीआई मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। खेलते वक्त गेंद संस्थान की छत पर चली गई थी। उसे उठाने के लिए हेमंत मनोरंजन भवन से सटी बाउंड्री पर चढ़कर छत पर पहुंचने की कोशिश कर रहा था। लकड़ी का पटरा रखा था उसके टूट जाने से भीतर जा गिरा। उसके दोनों पैर में फैक्चर हो गया। संस्थान में चैनल दरवाजे पर ताला लगा हुआ था।

दोस्तों ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को खबर दी। पुलिस ने ताला तोड़ने की इजाजत नहीं दी। इसके बाद चौकी इंचार्ज कैलाशनाथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की सूचना एसडीएम को दी। एसडीएम ने स्कूल की चाभियां भेजी। देर होता देख उससे पहले पुलिस ने छात्र को तड़पता देखकर ताला तुड़वा दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि जान बचाना पहली प्राथमिकता रही है। बाद में कैंपस की चाभियां आईं। नया ताला लगवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें