फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भूसे की कोठरी में छात्र का शव फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के ऊदूपुर गांव में बृहस्पतिवार शाम छात्र का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने परिजन से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी विनोद कुमार का 12 वर्षीय पुत्र आदर्श कक्षा छह का छात्र था। पिता ने बताया कि वह कोठरी में भूसा भरने गया था। कोठरी की दीवार पर रखे बांस में रस्सी बंधी थी। इससे बेटा खेलने लगा। तभी रस्सी में बेटे की गर्दन फंस गईं और फंदा कस गया।
विज्ञापन

जब परिजन कोठरी में पहुंचे तो बेटे को देखकर सन्न रह गए। फंदा काटकर किशोर को सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी बृजेंद्र माथुर ने बताया कि फंदा कैसे लगा इसकी जांच की जा रही है। पूछताछ में यह जानकारी मिली है कि खेल के दौरान बच्चा फंदे से लटक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें