फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा संग प्रिंसिपल ने दुष्कर्म की कोशिश की

Thu, 08 Sep 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
पिता ने अपनी ही बेटी से किया रेप
विज्ञापन
दफ्तर में झाड़ू लगाने के  बहाने छात्रा को बुला प्रिंसिपल ने बुधवार की सुबह दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध कर भागी छात्रा कमरे से बाहर आई और साथी छात्राओं से फफक-फफक कर रोने लगी। घटना की खबर पर परिजन स्कूल पहुंचे। परिजनों ने प्रिंसिपल के खिलाफ जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मां विंध्यवासिनी जूनियर हाईस्कूल में हुई। सुबह करीब साढ़े सात बजे कक्षा आठ की एक छात्रा अपनी दो सहेलियों के साथ प्रिंसिपल रूम के पास से गुजर रही थी। प्रिंसिपल दुगवेंद्र सिंह उर्फ राजा श्रीवास्तव ने कक्षा आठ की छात्रा को दफ्तर में झाड़ू लगाने के बहाने बुलाया।

छात्रा सफाई करने लगी, तभी प्रिंसिपल ने उसे पकड़ लिया और अश्लील हरकते करने लगा। विरोध में छात्रा चीख पुकार मचाने लगी। तब उसे छोड़ दिया। छात्रा ने  बाहर आने के बाद अपने साथी छात्राओं से आपबीती सुनाई। इसके बाद  अपने घर  चली गई। परिजन गुस्से में प्रिंसिपल के पास पहुंचे। प्रिंसिपल से परिजनों की नोकझोक हो गई। छात्रा के पिता की तहरीर पर पास्को एक्ट के तहत छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसओ शिवमंगल सिंह ने बताया आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें