फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर छात्रा ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के मिर्जापुर भिटारी गांव निवासी जगदीश मौर्या की बेटी शारदा देवी (17) बहुगुणा इंटर कालेज में कक्षा 11 में पढ़ती थी। शुक्रवार सुबह सबकुछ ठीक-ठाक था।
विज्ञापन

उसने घर की साफ-सफाई की। इसके बाद घरवालों के लिए खाना पकाया। पिता खेत पर काम करने चले गए। छोटी बहन और भाई खेलने चले गए थे। दोपहर बाद बच्चे घर लौटे, तभी कमरे में शारदा को दुपट्टे के फंदे से लटकता देखा। बच्चों की सूचना पर पिता दौड़कर घर पहुंचे।
बेटी का शव देखकर पिता के होश उड़ गए। पिता ने बताया कि पत्नी की कई साल पहले मौत हो गई थी। पूरे घर की देखभाल और पढ़ाई बेटी करती थी। उसने फांसी क्यों लगाई है यह नहीं मालूम है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें