फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना परीक्षा के दो लाख 37 हजार बच्चे होंगे प्रोन्नत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। परिषदीय स्कूलों के कक्षा एक से लेकर आठ तक के दो लाख 37 हजार 398 बच्चों को इस बार भी बिना परीक्षा अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जाएगा।
विज्ञापन

इस शैक्षिक सत्र में 11 महीने से शिक्षण कार्य प्रभावित होने के कारण प्रेरणा ज्ञानोत्सव से बच्चों की शैक्षिक क्षमता का आंकलन किया जाएगा।
जिले के 13 ब्लाक और नगर में मिलाकर कुल 2650 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इनमें चालू सत्र में दो लाख 37 हजार 398 बच्चे पंजीकृत हैं।
कोरोना के कारण 15 मार्च 2020 से इन स्कूलों का संचालन बंद था। शासन के निर्देश पर शैक्षिक सत्र 2019-20 में भी बच्चों को बिना परीक्षा के पास किया गया था।
बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूल बंद होने के कारण जुलाई से बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं प्रारंभ कराई थीं, लेकिन गरीब तबके के बच्चों की संख्या अधिक होने के कारण यह बच्चे ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ नहीं उठा सके।
विज्ञापन

स्कूल खुल तो गए हैं, लेकिन प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को सप्ताह में एक दिन ही स्कूल जाने की व्यवस्था है। ऐसे में पाठ्यक्रम पूरा होने का सवाल ही नहीं उठता है।
ऐसी हालत में शासन ने एक बार फिर से सभी बच्चों को बिना परीक्षा अगली कक्षा में प्रोन्नत करने का निर्णय लिया है।
बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कक्षा एक से लेकर आठ तक कुल 237398 छात्र-छात्राएं हैं। शासन ने इस बार इन्हें बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रोन्नत करने का निर्णय लिया है।
इसीलिए स्कूल खुलते ही 100 दिन प्रेरणा ज्ञानोत्सव महोत्सव मनाने का निर्णय हुआ है। इससे बच्चों के पढ़ने लिखने की क्षमता का आंकलन किया जाएगा। परिषदीय स्कूलों इस बार भी परीक्षा नहीं होगी।
विज्ञापन

कस्तूरबा की बालिकाएं भी होंगी प्रोन्नत
जिले के 10 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की 1000 बालिकाओं को भी बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रोन्नति दी जाएगी। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा विवेक शुक्ला ने बताया कि शासन ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रेरणा ज्ञानोत्सव से ही इन छात्राओं की क्षमता का आंकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें