फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से छात्र की मौत

Fri, 28 Jul 2017 12:18 AM IST
फतेहपुर
विज्ञापन
आनंद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना इलाके के मलांव गांव में कक्षा तीन के छात्र आनंद कुमार (10) की तालाब में पैर फिसल जाने से डूबकर मौत हो गई। कई घंटे बाद तालाब में शव उतराने पर ग्रामीणों को जानकारी हुई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन


आनंद कुमार मलांव गांव निवासी जसवंत का बेटा था। जसवंत पत्नी के साथ बहन को दवा दिलाने पुखरायां चले गए थे। घर में बच्चे थे। बेटा आनंद शौच क्रिया के लिए तालाब के किनारे गया था। वह घर नहीं लौटा। माता-पिता दोपहर को घर आए। आनंद के न मिलने पर तलाश्र शुरू की गई। आनंद का शव शाम को तालाब में उतराता मिला। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। परिजनों में घटना से कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि आनंद एक पैर से कमजोर था। घर में एक बड़ा भाई जयचंद्र व तीन बहनें अर्चना, रचना व छोटी हैं।   
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें