फतेहपुर। मौसम में बुधवार को तेजी से बदलाव देखा गया। सुबह से ही तेज हवाएं चलीं। दोपहर में गर्मी भी तपिश से लोग व्याकुल हो उठे। ऐसा मौसम अगले तीन चार दिनों तक रहने की संभावना है। तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश के आसार नहीं हैं।
मौसम विज्ञान विभाग से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस बीच रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा। इससे दिन में गर्मी रहेगी। रात में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
बताया कि इस दौरान हवा की दिशा अधिकतर उत्तरी-पश्चिमी रहेगी। तेज हवाओं का रुख बुधवार से ही शुरू हो गया है। इससे खासतौर पर किसानों की परेशानी बढ़ गई है, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। धूप तेज रहेगी।