फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तेज धूप ने बढ़ाई गर्मी, पारा 35 के पास

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बरसात का मौसम गर्मी में तब्दील हो गया है। यहां गश खाकर गिराने वाली तेज धूप निकल रही है। अधिकतम तापमान 35 के आसपास पहुंच गया है। इससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है और लोग पसीने से तरबतर हैं।
विज्ञापन

जिले में मानसून कमजोर है। करीब 15 दिन में एक बार ही बारिश हुई है। पूरे मौसम में औसत से आधी बारिश भी नहीं हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगस्त तक 638 मिमी बारिश होनी चाहिए, लेकिन सिर्फ 285 मिमी ही हुई है। यह सिर्फ औसत बारिश का 45 फीसदी है। सितंबर की शुरुआत से लेकर सिर्फ एक बार गुरुवार को चार मिमी बारिश हुई है। उस दिन बारिश के बाद मौसम ठंडा हुआ, लेकिन दूसरे दिन से फिर तेज चिलचिलाती धूप ने हलकान कर दिया। हालत ये है कि लोग गर्मी से बेचैन हो रहे हैं।
-स्पीकअप-

धूप में निकलने की नहीं होती हिम्मत
वीआईपी रोड निवासी अवधेश सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी है। कई दिन से बारिश नहीं हुई। तेज धूप में चक्कर आने लगते हैं। बाहर निकलने की हिम्मत नहीं होती। मजबूरी में निकलना पड़ता है।
विज्ञापन



लोगों को जागरूक होने की जरूरत

शहर निवासी वंदना सिंह ने कहा कि बारिश नहीं हो रही है। गर्मी बढ़ती जा रही है। मौसम असंतुलित हो रहा है। लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। अगर यही रवैया रहा तो आज जो हो रहा है, यह आने वाले वक्त के लिए अच्छा संकेत नहीं है।
विज्ञापन


कल से मौसम बदलने की संभावना है। दो-तीन दिन तक हल्की बारिश हो सकती है। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। -डॉ. वसीम खान, मौसम वैज्ञानिक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें