फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फहराया तिरंगा, देशहित में काम करने का लिया संकल्प

Sat, 27 Jan 2018 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
विज्ञापन
प्रभातफेरी निकालती सुंदरमती की छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोहरे व शीतलहर के बीच शुक्रवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सुबह सरकारी व गैरसरकारी कार्यालयों, शैक्षिक संस्थाओं, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व सार्वजनिक पार्कों में तिरंगा फहराया गया। विविध सांस्कृतिक हुए और लोगों ने मुंह मीठा कर देशहित में कामकाज करने का संकल्प लिया। इधर, पुलिस लाइन में भव्य परेड ने मन मोह लिया। केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रदेश व देशहित के मुद्दे पर सभी को एकजुट रहने की नसीहत दी।  जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने कलक्ट्रेट परिसर में तिरंगा फहराया। पुलिस लाइन मैदान में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने तिरंगा फहराया। पुलिस, पीएसी व होमगार्ड के जवानों ने परेड कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कई स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर जिलाधिकारी कुमार प्रशांत, एसपी श्रीपर्णा गांगुली, सीएमओ विनय कुमार पांडेय, एएसपी, अपर जिलाधिकारी, सभी सीओ व स्टाफ के लोग मौजूद रहे। साध्वी ने सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


कृषि उत्पादन मंडी समिति में सचिव बृजेंद्र सिंह ने तिरंगा फहराया। इसके बाद स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। योजनाओं की जानकारी दी गई। किसान, व्यापारी व स्टाफ मौजूद रहा। आरवीएस इंटरनेशनल स्कूल में चेयरमैन विंदा सिंह ने तिरंगा फहराया। प्रधानाचार्या लिलियन पीटरशन, जमशेदपुर से आई मिताली राय चौधरी व सोनाली देव ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। संचालन उपप्रधानाचार्या गीति व शिक्षिका शालिनी शुक्ला ने किया। चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल चित्रांश नगर में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रेमदत्त तिवारी ने संस्थान प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव, श्यामा कुमारी अम्माजी, रेखा श्रीवास्तव, विष्णु शुक्ला व डायरेक्टर डॉ. मॉपाली मित्रा के साथ तिरंगा फहराया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कि। जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज सरस्वतीपुरम राधानगर में प्रबंधक अजय प्रताप सिंह ने तिरंगा फहराया। सांस्कृतिक आयोजन हुए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें