फोटो-23-खागा हाईवे पर ट्रकों पर कार्रवाई करती टीम। स्रोत पुलिस
- फोटो : गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
फतेहपुर। हाईवे पर खड़े वाहनों से होने वाले हादसों को रोकने के लिए क्रैश कॉरिडोर टीम ने मंगलवार रात विशेष अभियान चलाया। कोहरे के कारण पीछे से टकराने की घटनाओं को देखते हुए खागा कोतवाली, हुसैनगंज और थरियांव थाना क्षेत्र के हाईवे पर कार्रवाई कर कुल 75 वाहनों के ई-चालान किए गए हैं।
अभियान के दौरान खागा हाईवे पर 35 वाहन चालान किए गए। थरियांव क्षेत्र में 25 ट्रक और हुसैनगंज क्षेत्र में 14 ट्रक हाईवे पर खड़े मिले। इन सभी का ई-चालान किया गया। चालकों को चेतावनी दी गई कि दोबारा हाईवे पर वाहन खड़ा करने पर वाहन सीज कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। क्रैश कॉरिडोर टीम को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में तैनात किया गया है।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात प्रभारी लालजी सविता ने दोपहिया वाहन, बिना फिटनेस व नंबर प्लेट के वाहन, नाबालिगों की ओर से चलाए जा रहे ई-रिक्शा और हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूकता सामग्री वितरित की गई।