अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए तैयारी करते पतजंलि योग समिति के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति व किसान पंचायत की बैठक में योग दिवस को उत्साह से मनाने का निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस वृहद रूप से मनाया जाएगा।
बैठक में मंडल प्रभारी दुर्गेश ने योग के महत्व व स्वस्थ जीवन जीने के लिए सभी को योग दिवस में आने की प्रेरणा दी। कहा कि योग से पवित्रता आती है। आचार विचार शुद्ध होते हैं, नशा छूट जाता है एवं मन में शांति सुख प्राप्त होता है।
इस अवसर पर श्रीकृष्ण गुप्ता, रीतू सिंह, कमलेश, प्रेम शंकर मिश्रा, अतुल कुमार, राम कृष्ण पटेल, दिनेश सिंह, प्रदीप अग्रवाल, राजेश गुप्ता, भोला मिश्रा, एसपी शुक्ला, जय प्रकाश, सतीश शिवहरे, सीके पांडेय, रवींद्र प्रताप सिंह, नीरा, गुरुचरन, रानी गुप्ता, ऊषा वर्मा मौजूद रहे।