फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सीएचसी हरदो में घूमते मिले आवारा कुत्ते, शासन तक जाएगी रिपोर्ट

विज्ञापन
फोटो-27-सीएचसी का निरीक्षण करतीं महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति। संवाद
विज्ञापन
खागा। उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदो का निरीक्षण किया। यहां अव्यवस्थाएं मिलने और चिकित्सा अधीक्षक के अनुपस्थित रहने पर उन्होंने नाराजगी जताई। वहीं महिला विंग में आवारा कुत्तों के घूमने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह सीएचसी हरदो पहुंची। उस समय ओपीडी में डॉ. नीरज वर्मा मरीजों को देख रहे थे। इसके बाद वह चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सरल सोनी के कक्ष में पहुंची लेकिन अधीक्षक वहां मौजूद नहीं थे। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि ड्यूटी समय में जिम्मेदार अधिकारी का अनुपस्थित रहना गंभीर लापरवाही है।
मीटिंग हॉल में आशा कार्यकर्ताओं से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं और भुगतान की स्थिति की जानकारी ली। आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय भुगतान लंबित होने की शिकायत की। इसके बाद उन्होंने ओपीडी, वार्ड, इंजेक्शन कक्ष और ड्रेसिंग रूम का निरीक्षण किया। यहां कई स्थानों पर गंदगी मिलने पर उन्होंने असंतोष जताया।
विज्ञापन

महिला विंग में आवारा कुत्तों के मिलने पर उन्होंने कहा कि प्रसूताओं और नवजात शिशुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों का विचरण गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। इसे तत्काल रोका जाए और व्यवस्था दुरुस्त की जाए।
महिला विंग में शौचालय का दरवाजा टूटा मिला और पेयजल व्यवस्था भी ठीक नहीं थी। उपस्थिति पंजिका उपलब्ध न होने पर कर्मचारियों ने बताया कि रजिस्टर अधीक्षक के कक्ष में रखा है। इस पर उन्होंने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

फोटो-27-सीएचसी का निरीक्षण करतीं महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति। संवाद

फोटो-27-सीएचसी का निरीक्षण करतीं महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति। संवाद

फोटो-27-सीएचसी का निरीक्षण करतीं महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें