फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-पानी में छप्पर ढहा, वृद्धा की मौत

Fri, 27 May 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
जम्मू में बार‌िश - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बुधवार रात तेज आंधी और बारिश से जनपद की बिजली आपूर्ति व्यवस्था जहां एक बार फिर पटरी से उतर गई वहीं सुल्तानपुर घोष में छप्पर गिरने से एक वृद्धा की मौत हो गई। साथ ही आंगन में सो रही किशोरी टीन का टुकड़ा गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई।  
विज्ञापन


तेज आंधी और बारिश से बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई है। मुराइनटोला उपकेंद्र के अंतर्गत चौक इलाके में तेज हवा चलने से तार टूटकर गिर गया। तेज स्पार्किंग होने से भगदड़ मच गई। तार टूटने से रातभर बिजली गुल रही। सुबह उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र को सूचना दी  तब टीम ने पहुंचकर तार जोड़ा।

इसी प्रकार मसवानी और राधानगर इलाके में भी तार टूटने से पूरी रात बत्ती गुल रही। एसडीओ अजीत यादव ने बताया कि फाल्ट ठीक करा दिया है। प्रेमनगर प्रतिनिधि के अनुसार, सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के आशीषपुर गांव निवासी अशर्फीलाल की पत्नी देवरती (75) बुधवार रात आंधी तूफान के दौरान छप्पर ढहने से दब गई।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर परिजन व ग्रामीण दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद छप्पर को हटाकर वृद्धा को बाहर निकाला। वृद्धा के नाती सिंटू ने बताया कि छप्पर हटाने में देर होने के कारण दादी की मौत हो चुकी थी। इसी गांव के ही मिश्रीलाल की बेटी मंजू देवी (9) आंगन में रात को सो रही थी। टीन का टुकड़ा उड़कर बच्ची पर गिरा। जिससे वह घायल हो गई।

किशनपुर थाना क्षेत्र के गाेंदौरा गांव में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो मवेशियों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे डाक्टर ने परीक्षण के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। गांव के छेद्दू सोनकर की दो भैंसें मवेशी बाडे़ में बंधी थी। तभी बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरी। जिससे दोनों की मौत हो गई।

मवेशी पालक के अनुसार दोनाें की कीमत करीब 80 हजार रुपये थी। जाफरगंज थानाक्षेत्र के गांव अरगल निवासी जयनारायन के बैल दरवाजे के पास बंधे थे। बुधवार की रात आंधी आने से नीम का पेड़ गिर गया,  जिसके नीचे दबकर एक बैल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें