फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार का शोर बंद, चौथे चरण का मतदान कल

Wed, 28 Oct 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने अंतिम चरण के चुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। अंतिम चरण के प्रचार का शोर शाम पांच बजे थम गया है। बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से 718 बूथों पर मतदान होगा। चुनाव के लिए बुधवार को सुबह आठ बजे से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन



डीएम राजीव रौतेला और एसपी राजीव मेहरोत्रा रवानगी स्थलों का भ्रमण कर जायजा लेंगे। चौथे चरण के मतदान में तीन लाख 78 हजार 29 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करके जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 1636 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में कैद करेंगे।

 
जिलाधिकारी राजीव रौतेला और पुलिस अधीक्षक राजीव मेहरोत्रा ने ब्लाकों में पहुंचकर निरीक्षण किया और सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों के पेंच कसते हुए मुस्तैदी के साथ भ्रमण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अति संवेदनशील प्लस व अतिसंवेदनशील बूथों में अतिरिक्त पुलिस बल लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



कहा कि किसी भी बूथ में वोट डालने के बाद भीड़ न लगने पाए। बस्तों में अनावश्यक लोग न रहें और इस बात का ध्यान रखें कि वाहनों पर कोई प्रत्याशी मतदाता ढोने में तो उपयोग नहीं कर रहे हैं।


वहीं गांवों में पूरी रात प्रत्याशियों के समर्थकों की धमा चौकड़ी जारी रही। देशी व विदेशी शराब से मेहमानवाजी कराकर मतदाताओं को पाले में लाने की कोशिश होती रही। घर घर जाकर पर्चियां बांटी गई और मतदाताओं को चुनाव चिन्ह याद दिलाएं गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें