हसवा। थरियांव थाना क्षेत्र के मीसा गांव में पानी टंकी के सोलर पैनल को चोर शुक्रवार रात चोरी कर ले गए। चोरों ने तालाब के किनारे पैनल छिपा दिया। ग्रामीणों ने शनिवार सुबह सोलर पैनल तालाब में देखकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर जांच की। ग्रामीणों का कहना है कि एक माह पहले भी इसी पानी टंकी में चोरी हुई थी। इसके बावजूद पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।