फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी के निलंबन से हड़कंप

Wed, 14 Feb 2018 11:10 PM IST
fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

फतेहपुर। जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह के निलंबन से अधिकारियों में हड़कंप मचा है। अधिकारी अपने लिपिकों को अवकाश के दिन भी फोन पर निर्देश देते रहे। बिक्री किए गए बीज की समय से डीबीटी न करने और लक्ष्य के अनुसार गेहूं के बीज की बिक्री न कराने पर कृषि मंत्री ने कार्रवाई की है।

रबी फसल की बुआई में करीब 6000 क्विंटल गेहूं का बीज बिक्री करने का लक्ष्य मिला था। जिले के 13 राजकीय बीज भंडार से बिक्री हुई है। इसमें डीबीटी के माध्यम से किसानों को 50 फीसदी अनुदान दिया जाना है। राजकीय बीज भंडार से 3100 रुपये प्रति क्विंटल बीज बेचा जाना था। रजिस्ट्रेशन के बाद किसानों को अनुदान का लाभ दिलाना था। इसके लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, खतौनी, बैंक पासबुक की फोटो कापी से पंजीकरण होना था।
विज्ञापन


रबी फसल की बुआई पूरी होने के बाद भी बीज नहीं बिक सका। जिले में करीब 1038 क्विंटल बीज गोदाम में रखा है। वहीं, डीबीटी से मिलने वाली धनराशि भी समय से नहीं भेजी गई।
विज्ञापन

बता दें कि जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह की जुलाई में तैनाती हुई थी।

डीएम कुमार प्रशांत ने बताया शासन स्तर से जिला कृषि अधिकारी पर निलंबन करने की कार्रवाई की गई है, लेकिन अभी तक कोई आदेश नहीं मिला है। सीडीओ एसपी आनंद ने बताया कि जिला कृषि अधिकारी ने ऋण मोचन योजना में बहुत मेहनत की है। समय से किसानों को लोन माफी का कार्ड बांटा गया, लेकिन बीज की बिक्री शत-प्रतिशत नहीं हो पाई। इसी आधार पर शासन से कार्रवाई हुई है। उप कृषि निदेशक जीसी कटियार ने बताया कि 5900 क्विंटल बीज बिक्री के लिए आया था। एक हजार क्विंटल बीज न बिकने पर शासन से कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें