फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भूमि विवाद में दो पक्षों में चली लाठी, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। भूमि विवाद में मंगलवार सुबह दो पक्षों के बीच धारदार हथियार और लाठी डंडे से हमला किया गया। दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों को पीएचसी व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुनीर गांव के बैरूखेड़ा निवासी सुंदरलाल साहू व रामकरन साहू के बीच खेत का विवाद चल रहा है। जमीन की मेड़ को लेकर मंगलवार सुबह दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला किया। झगड़े की सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची। हमले में दोनों तरफ से गोरे, नीलम पत्नी रामकरन, समेत अन्य लोग घायल हो गए। नीलम को नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रामकरन के अनुसार दूसरे पक्ष के सुंदरलाल हमले की पहले से तैयारी में था। उसने बोलेरो सवार दो दर्जन बाहरी लोगों को गांव बुलाया था। अचानक घर में घुसकर हमला किया। दूसरे पक्ष के सुंदरलाल ने बताया कि रामकरन पक्ष ने उन लोगों पर हमला किया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई है। रामकरन की तहरीर पर बालकृष्ण, शिवा, अवनीश व सुंदरलाल पक्ष से कुसुमा देवी की तहरीर पर रामबरन, शिवकरन, रामकरन के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें