फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने छात्र-छात्राओं को कॅरिअर की राह दिखाने के लिए बना काउंसलिंग केंद्र में कब्जा कर लिया है। अब केंद्र का उपयोग विभाग मीटिंग हाल के रूप में कर रहा है। ऐसे में अब जिले में एक भी कॅरियर काउंसलिंग केंद्र की सुविधा छात्रों के लिए उपलब्ध नहीं है।
छह साल पहले तत्कालीन डीएम आंजनेय कुमार सिंह के निर्देश पर डीआईओएस कार्यालय परिसर में बने स्काउट भवन में कॅरिअर काउंसलिंग केंद्र खोला गया था। 100 कुर्सियों वाला हाल एसीयुक्त स्थापित किया गया था। इसमें सप्ताह में दो दिन इंटर और स्नातक कक्षाओं के छात्र-छात्राएं आते रहे हैं। यहां पर एक प्रशासनिक अधिकारी के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्रधानाचार्य छात्र-छात्राओं का मार्ग दर्शन करते रहे हैं। डीएम के तबादले के बाद यह कॅरिअर काउंसलिंग केंद्र में ताला बंद हो गया है। अब यहां पर पहचान के लिए सिर्फ बोर्ड लगा है। शिक्षा विभाग की इस एसी हाल में सिर्फ मीटिंग होती हैं।
डीआईओएस राकेश कुमार का कहना है कि अभी वह तबादले में आए हैं। करियर काउंसलिंग केंद्र के विषय में जानकारी नहीं है। जानकारी करने के बाद कुछ बताया जा सकता है।